बदायूं, फरवरी 11 -- वजीरगंज/सैदपुर, हिटी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज कस्बे के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास मंगलवार शाम हुआ। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के रहने वाले इशू 22 वर्ष पुत्र अतराज अपने भाई राहुल के साथ सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सिलहरी गांव से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों वजीरगंज कस्बे के पास कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.