रुडकी, मार्च 5 -- मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम गदरजुड़ा निवासी प्रिंस बुधवार की सुबह अपने साथी टीटू और एक अन्य रिश्तेदार के साथ किसी काम से झबरेड़ा गया था। दोपहर के समय जब तीनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल पंकज और उनके रिश्तेदार का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...