झांसी, फरवरी 10 -- झांसी (गुरसरांय)। गुरसरांय-मऊरानीपुर सड़क पर बड़वार बांध के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरौली निवासी चंद्रशेखर राजपूत बेटा भगवती प्रसाद अपने गांव के ही दोस्त सबलराम बेटा प्रागीलाल और अनिल कुमार बेटा कुंदीलाल के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात सभी लोग वापस आ रहे थे। जैसे ही चंद्रशेखर बाइक लेकर आड़ी सड़क पर धार्मिक स्थल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आया भारी वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। इससे बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं तीनों गिरकर दूर-दूर तक घिसटते चले गए। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का...