संभल, मार्च 20 -- थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के निकट गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के गांव घोंसली वाहन निवासी श्रीपाल सिंह (45वर्ष) गुरुवार की रात कादराबाद होटल पर खाना खाने के बाद बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ बदायूं हाईवे स्थित फतेहपुर गांव के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करा दिया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंत गए। चिकित्सक ने युवक की हालत गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.