बिहारशरीफ, जून 22 -- राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर रविवार को सिलाव थाना क्षेत्र के गांधी हाई स्कूल के पास हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पावापुरी थाना क्षेत्र के दरवेशपुरा निवासी सेवानिवृत्त सैनिक पुनीत सिंह के इकलौते पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कृष्णा अपनी बाइक से नालंदा स्थित आवास से सिलाव बाजार आ रहा था। गांधी हाई स्कूल के पास डिवाइडर में बने अवैध कट को पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत बेहतर इलाज के लिए विम्स ले जाने के दौरान जख्मी की रास्ते में मौत हो गई। सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम...