लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता।काकोरी में वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्लाइ बोर्ड कंपनी के मैनेजर समेत दो लोग घायल हो गए। इनमें से प्लाई बोर्ड कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई।मलिहाबाद सैफलपुर निवासी फूलचंद यादव परिवार संग रहते हैं। चार भाई में संदीप (26) तीसरे नंबर का था। संदीप आलमबाग स्थित श्री श्याम प्लाई बोर्ड कंपनी में मैनेजर थे। परिजनों ने बताया कि वह आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के सर्विस लेन के पास पहुंचे थे। तभी रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने दोनों घायलों को लहूलुहान हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। सोमवार सुबह इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।हेलमेट न होने से चली गई जानराहगीरों ने बताया कि प्लाई बोर्ड कंपनी के मैनेजर और उसके ...