वाहन की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त, 36 घंटे से बिजली ठप
गाजीपुर, मार्च 23 -- जंगीपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पिछले 36 घंटे से ठप है। इस घटना से वार्ड 5, 6 और 10 के करीब 300 घर प्रभावित हैं। बिजली गुल होने से लोगों को पानी, भोजन और अन्य जरूरी कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह इस्लामिया स्कूल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पोल में टक्कर मार दी, जिससे सप्लाई बॉक्स टूट गया और तार नीचे गिर गए। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे नाराज वार्डवासियों ने सभासद निजामुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.