बहराइच, दिसम्बर 17 -- बहराइच। रिसिया थाने के समसा तरहर निवासी जगन्नाथ (70) पुत्र उदई बुधवार शाम पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में कोई तेज रफ्तार वाहन टक्कर मार फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल को रिसिया सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मार्च्युरी में रखवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...