फतेहपुर, जून 24 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली निवासी भाजपा पूर्व जिला मंत्री साहब सिंह गौतम तथा बिरनई निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर अवस्थी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों नेता बुधवार देर शाम थाना क्षेत्र के बडिगवा गांव में आयोजित एक तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से वापस घर लौटते समय जहानाबाद-फतेहपुर मार्ग पर बिजौली मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पुष्कर कटियार ने बताया कि दोनों...