लखनऊ, दिसम्बर 9 -- बहराइच। जिले के मोतीपुर थाने की जालिम नगर पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता सोमवार शाम लगभग पांच बजे बाइक से चौकी आ रहे थे। गूढ़ गांव के पास चौराहे पर एक लोडर ने टक्कर मार दी। दरोगा घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घायल दरोगा को तत्काल एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। यहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते उनकी मौत हो गई। मृतक दरोगा गाजीपुर निवासी थे। 2023 बैच में उनकी भर्ती हुई थी हाल में ही उनकी शादी भी हुई थी। परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिसकर्मियों में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...