रामपुर, अप्रैल 26 -- पुरानी आवास विकास कॉलोनी निवासी राजू शर्मा का भतीजा हर्षित शर्मा अपने साथियों विकास और सतवीर के साथ आगापुर मार्ग के पास खड़ा था। तभी सामने से आए एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...