उन्नाव, जून 3 -- बिछिया। संवाददाता पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात भंडारे का प्रसाद खाकर घर लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में 35 साल के मंजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 48 वर्षीय सुघर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मृतक किराए का ट्रक चलाकर परिवार पालता था। डेढ़ माह पहले ही बेटा हुआ था, अब रुद्र के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।बिछिया निवासी मंजेश पुत्र नंद किशोर और सुघर पुत्र छेदा मंगलवार को बैगांव गांव में रिश्तेदार के यहां ज्येष्ठ मास के पांचवें मंगलवार के भंडारे में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- पोड़ैयाहाट में घायल युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल देर रात बाइक से घर लौटते समय दही चौकी-पुरवा मार्ग पर बदली खेड़ा गांव मोड़ के पास पी...