अमरोहा, फरवरी 24 -- अमरोहा। शहर में पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के लिए अमरोहा नगर पालिका ने बिजनौर रोड, अतरासी रोड, आजाद रोड समेत मुख्य चौक-चौराहों पर लाखों रुपये की लागत से डेकोरेटिव लाइट पोल्स लगवाए हैं। इस बीच नगर पालिका प्रशासन लाइट पोल्स की मेंटेनेंस और इनकी देखभाल को लेकर बेपरवाह बना हुआ है। मजे की बात है कि सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के दौरान पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों को आड़े-तिरछे लाइट पोल्स दिखाई भी दे रहे हैं। इसके बाद भी इन्हें दुरुस्त कराने को लेकर बरती जा रही लापरवाही के चलते कई लाइट पोल्स शोपीस बने हुए हैं। शहर के बिजनौर रोड पर पिछले हफ्ते अटल चौक के सामने वाहन की टक्कर से लाइट पोल उखड़कर तिरछा हो गया था। तभी से जलना बंद होने के साथ ही यह इसी हालत में है। वहीं नगर पालिका ने अब तक भी इसकी सुध नहीं ली है। इस बावत ईओ ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.