फिरोजाबाद, मार्च 31 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार रात मेला से वापस लौट रहे चिप्स विक्रेता वाहन की टक्कर से गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे आगरा ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नया कुंज सहजलपुर निवासी 52 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र झब्बूलाल चिप्स का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। सोमवार को वह संत जनू बाबा आश्रम में लगे मेला में ठेल लेकर गया था। देर रात वह ठेल लेकर घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान प्रतापपुरा चौराहा और सुभाष तिराहा के मध्य यदुवंश नगर प्रतापपुर कट के निकट पीछे से आ रहे वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए र...