बहराइच, अप्रैल 11 -- नानपारा, संवाददाता। नानपारा लखीमपुर हाईवे के इमलिया चौराहे के पास शनिवार दोपहर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार चाचा भतीजे घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर चाचा को मृत घोषित कर दिया। घायल भतीजे को प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। नानपारा कोतवाली के रजवापुर निवासी दिनेश (30) अपने भतीजे विकास के साथ शनिवार को इमलिया चौराहे से दुकान बंद कर बाइक से घर भोजन करने आ रहे थे। रजवापुर मोड़ पर मुड़ते समय तेज वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे चाचा भतीजे गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से बाइक में आग लग गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.