श्रावस्ती, अप्रैल 24 -- इकौना,संवाददाता। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र परसरामपुर मोड़ निकट बुधवार को अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। इससे बुजुर्ग घायल हो गए थे और ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। लेकिन इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। श्रावस्ती थाने के बेलहा बंजरही निवासी राम कृपाल शुक्ला 65 वर्ष किसी कार्य से वीरपुर चौराहे गए हुए थे। बुधवार को साइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। वीरपुर मार्ग पर परसरामपुर मोड़ के पास पहुंचे,तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से एंबुलेंस से बुधवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। लेकिन चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर...