बदायूं, मार्च 15 -- बदायूं, संवाददाता। 20 फरवरी अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल हुए बाइक सवार ने इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। हादसे में मौसरे भाई का इलाज जारी है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र में 20 फरवरी को भैंरों नगला और नई सड़क के बीच हुए हुआ था। थाना व गांव मूसाझाग के रहने वाले सुरेंद्र 15 वर्ष पुत्र मने अपने मौसेरे भाई उमेश पुत्र ओमपाल निवासी संजरपुर कोतवाली उझानी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गया था। 20 फरवरी को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भैंरों नगला और नई सड़क के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।हादसे के बाद परिवार के...