कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भोला चौराहा के समीप मंगलवार दोपहर वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई घायल हो गए। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत भी चिंताजनक बताई गई है। कड़ा धाम के ईसी का पूरा निवासी 16 अनमोल गौतम पुत्र छंगू लाल गौतम व 15 पवन पुत्र सरजू प्रसाद चचेरे भाई थे। मंगलवार दोपहर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से देवीगंज गए थे। लौटते वक्त उनकी बाइक जैसे ही भोला चौराहा के समीप पहुंची तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- निगोहा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास...