वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, नहीं हुई पहचान
इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- इकदिल, संवाददाता। ग्वालियर बाईपास पर पान कुंवर स्कूल के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने एक अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे राहगीरों ने सड़क किनारे खून से लथपथ शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मानिकपुर विशु के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल यादव व स्थानीय पुलिस के साथ चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष आंकी गई है। वह नारंगी-काले रंग की चेकदार शर्ट, मटमैला बनियान और काली पैंट पहने था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.