रायबरेली, अप्रैल 27 -- सरेनी, संवाददाता। थानाक्षेत्र के सरेनी भोजपुर मार्ग के महाराजपुर गांव के पास नौटंकी देखने जा रहे अधेड़ को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात सुनसान क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी पुलिस को करीब दो घंटे बाद मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। हादसे में घर के मुखिया की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। सरेनी थानाक्षेत्र में रविवार की रात एक परिवार के लिए काल बन गई। यह भी पढ़ें- नौटंकी देखने जा रहे युवक को कार ने कुचला, मौके पर ही मौत घर से खाना खाने के बाद पड़ोस के गांव में नौटंकी देखने जा रहे एक अधेड़ को सुनसान क्षेत्र में एक अज्ञात कार ने कुचल दिया। हादसे में अधे...