उन्नाव, जून 8 -- उन्नाव, संवाददाता। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के दरेहटा असोहा मार्ग पर रविवार दोपहर अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सोहरामऊ थानाक्षेत्र के दरहेटा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय शमशेर सिंह पुत्र स्व. सुखदेव रविवार दोपहर गांव के बाहर दुकान से सामान लेने जा रहे थे। थाना क्षेत्र के दरेहटा असोहा मार्ग को पार करते समय वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में शमशेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शमशेर के दो बेटे प्रदीप और दिलीप हैं। एसएसआई नरेंद्र प्रताप ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा र...