फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- शमसाबाद, संवाददाता। वाहन की टक्कर लगने से एक साधु की मौत हो गयी। गंभीर हालत में राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।वहां इलाज के दौरान मृत घोषित किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। काफी देर बाद शव की पहचान हुई। शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कन्हानी देहात माली नगला निवासी 62 वर्षीय मनवीर ढाईघाट क्षेत्र में साधु के वेष में रहते थे। वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने इलाज के लिए भेजा। डॉक्टर की सूचना पर चौकी इंचार्ज अनुज कुमार अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद भाई जयवीर ने पहुंचकर शव की पहचान की। बताया कि मनवीर तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। बीस वर्ष की उम्र में उन्होंने गृहस्थ जीवन छोड़कर साधु वेष धारण कर लिय...