फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। इससे तीन बेटियों के सिर से साया उठ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव कलानि निवासी 30 वर्षीय रजनेश को गांव के बाहर मुख्य रोड पर शुक्रवार की शाम वाहन ने टक्कर मार दी इससे वह गंभीर हो गये। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंचे और रजनेश को इलाज के लिए एटा के अस्पताल ले गये जहां हालत गंभीर होने पर रात में उन्हे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- लालगंज में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत इसके बाद परिजन रजनेश का शव घर लेकर चले गये। घटना से पत्नी रेखा का रो रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बेटियां हैं जिसमें सोनाली, छवि और पायल हैं। भाई प्रेमचंद्र ...