फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार की रात वाहन की टक्कर लगने से एक ढाबा कर्मी की मौत हो गयी। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। परिवार में कोहराम मच गया। हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुरवा गांव निवासी सोनू करीब 40 दिन से मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रोहिला चौराहा स्थित एक ढावे पर काम करता था। रविवार देर रात सोनू गैस प्लांट के पास काम कर रहे अपने चाचा हिमांशु के पास खाना लेकर जा रहा थ। इस दौरान गैस प्लांट के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा हुआ था। किसी वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। 30 वर्षीय सोनू को जिंदा समझकर इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी 112 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गयी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर प...