बदायूं, मार्च 18 -- सैदपुर। एमएफ हाईवे मार्ग पर मंगलवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वजीरगंज क्षेत्र के गांव अमरोली निवासी सनोज कुमार वाल्मीकि 28 वर्ष नोएडा से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह कस्बा सैदपुर के पास देसी शराब की दुकान के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.