बदायूं, जून 21 -- वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर के पास हुआ। किसी अज्ञात वाहन ने मूल रूप से खंडसारी व फल निवासी हकीमवाड़ा के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ 50 वर्ष पुत्र मुबारक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...