बुलंदशहर, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में रविवार को थाना नरसैना प्रभारी ने कांवड़ मार्ग का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।​गश्त के दौरान थाना प्रभारी को एक वाहन की छत पर कुछ कांवड़िये बैठे दिखाई दिए। जोखिमपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत वाहन को रुकवाया और कांवड़ियों को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। थाना प्रभारी ने श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए बताया कि चलती गाड़ी की छत पर बैठकर यात्रा करना बेहद जानलेवा साबित हो सकता है। ​पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित कांवड़ मार्ग से ही यात्रा करने की अपील की। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनाती इसके ...