जौनपुर, मई 25 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर जयपालपुर ढाबा के पास रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार की रात करीब साढ़े बारह बजे मझगवा गांव निवासी 19 वर्षीय आर्यन गौतम पुत्र सूर्यप्रकाश एवं 21 वर्षीय सुनील गौतम पुत्र संतोष कुमार उर्फ परमेश्वर अपने रिश्तेदार 25 वर्षीय सचिन कुमार उर्फ विपिन पुत्र ताराचंद्र निवासी अगहुआ, थाना फूलपुर, जिला प्रयागराज के साथ एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जयपालपुरस्थित ढाबा के पास हाईवे पर पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ र...