मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- औराई, एसं। औराई थाना क्षेत्र के राजखंड उत्तरी पंचायत के जोगिया गांव की एक बच्ची की वाहन की चपेट में आने से सीमामढ़ी के नानपुर में सोमवार की शाम मौत हो गई। यह हादसा नाबालिग युवक के ड्राइविंग सीखने के दौरान हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जोगिया के वार्ड सदस्य आस मोहम्मद ने बताया कि गांव के ही मो. शाकिर और उसकी पत्नी फरजाना खातून के साथ उसकी करीब दस वर्षीय मासूम बेटी सकीना खातून आटो से नानी के घर सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना के सिरकपुर गांव जा रही थी। ऑटो से उतरने के बाद तीनों सड़क किनारे खड़े थे। तभी बीच अचानक से एक थार गाड़ी ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया गांव का ही एक नाबालिग युवक थार को चलाना सीख रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.