आरा, मार्च 22 -- रफ्तार का कहर आरा-बक्सर फोरलेन पर धनगाई थाना के समीप रविवार की सुबह हुआ हादसा इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने में रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-मोहनियां फोरलेन पर जिले के धनगाई थाने के समीप रविवार की सुबह सड़क हादसे में साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। काम करने जा रहे युवक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक पीरो थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी इंद्रजीत यादव का 25 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश यादव था। वह राजमिस्त्री के साथ काम करता था। परिजनों के अनुसार ओम प्रकाश यादव रोज की तरह रविवार की सुबह साइकिल से काम करने जगदीशपुर जा रहा था। उसी क्रम में धनगाई ...