वाहन की चपेट में आने से पिता की मौत, बेटा घायल
वाराणसी, जून 29 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। सुद्धीपुर चौराहे के पास सोमवार सुबह आम लदे वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय छेदीलाल प्रजापति की मौत हो गई। हादसे में उनके पुत्र 35 वर्षीय काशी बुरी तरह घायल हो गए। घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने गिलट बाजार-बाबतपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही एडीएम, एसीपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। चक्काजाम में शामिल लोगों ने मृतक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त कर चक्काजाम खत्म कराया। हटिया गांव (बसकडा) निवासी छेदीलाल प्रजापति मिट्टी के कुल्हड़ बेचते थे। सोमवार सुबह वह अपने बेटे काशी के साथ जा रहे थे। तेज रफ्तार आम लदे वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.