बगहा, फरवरी 20 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाने के जुड़ी मियां टोला चौक के समीप शुक्रवार की सुबह वाहन की चपेट में आने से टेम्पो चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान गौनाहा थाने के माधोपुर वार्ड-11 निवासी वशिष्ठ साह (35) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह मिली है। शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। परिजनों के आने के बाद टेम्पो चालक के शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास पूछताछ में जानकारी मिली कि टेम्पो चालक सवारी लेकर जुड़ी मिया टोला गांव गया था। सवारी उतारने के बाद वह किसी काम से सड़क पार कर रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.