गोरखपुर, फरवरी 21 -- सहजनवा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के घघसरा कस्बे में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग जा रहे एक छात्र की मौत हो गई। पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल छात्र ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सहजनवा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी दिनेश मद्धेशिया का 20 वर्षीय पुत्र शिवम मद्धेशिया शनिवार सुबह बाइक से कोचिंग के लिए निकला था। घघसरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शिवम को तत्काल सीएचसी ठर्रापार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.