लोहरदगा, फरवरी 27 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा के कुडू-कैरो रोड में कुडू थाना क्षेत्र के टाटी नर्सरी के नजदीक गुरुवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोपेड सवार एक अधेड़ की मौत हो गयी। जबकि मोपेड में पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कैरो थाना क्षेत्र के ग्राम अकासी निवासी सलीम अंसारी और राजाउददीन अंसारी की पत्नी सबूलान खातून मोपेड से कहीं जा रहे थे, तभी टाटी नर्सरी के नजदीक अज्ञात वाहन के चपेट में आने के बाद पेड़ से टकराने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सलीम अंसारी का प्राथमिक उपचार कुड़ू सरकारी अस्पताल में करने के बाद रिम्स रेफर किया गया था, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र नेहाल अंसारी ने कुडू थाना पुलिस को एफआईआर के लिए दिए आवेदन में बताया है कि उसके पिता दवा लेने कुडू गए थे। अज्ञात चौपहिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.