शाहजहांपुर, मार्च 6 -- मीरानपुर कटरा। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार की मौत हो गई। हाईवे स्थित राजश्री केमिकल फैक्ट्री में गार्ड जितिन यादव 26 पुत्र गंगासरन यादव ड्यूटी के बाद बाईक से गांव हीरपुर अपने घर लौट रहे थे। हुलासनगरा ओवरब्रिज पर किसी वाहन की चपेट में आकर बाईक डिवाइडर से टकरा गयी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों को खबर मिली तो रोते बिलखते पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। जवान मौत से त्योहार की खुशियां काफूर हो गईं। गांव में मातम पसर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...