प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- कुंडा, हिन्दुस्तान संवाद। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खास गांव निवासी एडवोकेट हरकेश बहादुर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके पास एक ट्रक था जिसे मानधाता निवासी विनय सिंह के हाथ शर्तों के साथ विक्रय किया। जिसमें दो लाख रुपये नकद देने के साथ गाड़ी पर बैंक ऋण की किस्त हर महीने ईएमआई, रोड टैक्स का भुगतान कर ऋण चुकता करेगा। गाड़ी अपने नाम ट्रांसफर करने के बाद न तो बैंक की एक भी किस्त दी, ना ही रोड टैक्स जमा किया। पूछने पर कहा कि केन नदी से मोरंग की ढुलाई कर रहा है। 29 मार्च को बांदा केन नदी पर ट्रक का पता लगाने पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। फोन करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और जानलेवा धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विनय सिंह निवासी ढेमां मानधाता, लकी सिंह निवासी दीघ बिंदकी फतेहपुर के खिलाफ रिपोर...