गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी पुलिस ने वाहन चोरी और चोरी के मोबाइलों की खरीद-फरोख्त करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के पांच दोपहिया वाहन, चार मोबाइल और कीपैड मोबाइल की 120 बॉडी बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। करीब दो माह पहले ही जेल से बाहर आया था। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि 22 जून की रात पुलिस टीम डासना चौकी क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक अपराधी चोरी की बाइक पर दूधिया पीपल से पेरिफेरल अंडरपास की ओर आने वाला है। यह भी पढ़ें- वाहन चोरी का खुलासा, दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्ता उसके पास चोरी के मोबाइल हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। कुछ ...