वाहन और बैटरी चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार बंदी
मिर्जापुर, जून 7 -- मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने खड़े वाहनों की बैटरी चुराने वाले गिरोह का रविवार को भंडाफोड़ किया। कबाड़ व्यवसायी समेत चार सदस्यों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी की 24 बैटरी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी अदलहाट, देहात और अहरौरा क्षेत्र के निवासी हैं। जो रात में बाइक से रेकी कर घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस गिरोह के फरार तीन अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि चार मई को नेवादा गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह ने भूसा गोदाम के बाहर खड़ी पिकअप चोरी और तीन जून को वाराणसी के लंका निवासी अनिल कुमार जायसवाल ने गिराज में इंजन मरम्मत के लिए खड़ी ट्रक से दो बैटरी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच अन्तर्राज्यीय चोर धराए अदलहाट थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ के नेतृत्व में टीम ने सीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.