एटा, मई 15 -- शुक्रवार की सुबह जिले की आम जनता के लिए महंगाई का एक और बड़ा झटका लेकर आई। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक तीन रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी। अब इसका असर केवल वाहनों के ईंधन टैंक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर लोगों की रसोई से लेकर उनके काम-धंधे पर पड़ने वाला है। वाहन ईंधन मूल्य वृद्धि के कारण आने वाले कुछ ही दिनों में ट्रांसपोर्ट से लेकर किचन तक का खर्च बढ़ जाएगा, जिससे आम आदमी का मासिक बजट करीब 10 फीसदी तक बिगड़ना तय है। वाहन ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सबसे पहला और सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ेगा, जिसके कारण जिले की मंडियों में बाहर से आने वाली हरी सब्जियां, फल, दालें और अन्य खाद्य सामग्रियां महंगी हो जाएंगी। इसके अलावा टूथपेस्ट, साबुन, तेल से लेकर डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों की माल ढुलाई लागत ...