संतकबीरनगर, दिसम्बर 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ट्राला से गन्ना ढुलाई की वजह से मार्ग दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। ठंडक में कोहरा पड़ने की वजह से लोग जान भी नहीं पा रहे हैं कि आगे गन्ना लदी ट्राली जा रही है और जाकर टकरा जा रहे हैं। इससे बचने के लिए जिला गन्नाधिकारी बस्ती ने गन्ना ढुलाई वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का निर्देश दिया है। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव भगत शरण दीक्षित ने बताया कि चीनी मिल से लगे सभी वाहनों की सूची परिवहन विभाग कों सौपने का निर्देश दिया गया है ताकि अवैध वाहनों से गन्ना ढुलाई न हो सके। इन वाहनों की नियमित रूप से जांच की जानी है ताकि उनकी क्षमता से अधिक लोड न लादा जाए। सचिव ने कहा कि गन्ना ढुलाई वाले सभी वाहनों पर रेट्रो रिफलेक्टिव टेंप या फिर लाल कपड़ा लगाना अनिवार्य कर दिया है। ताकि ...