हमीरपुर, जनवरी 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने कोहरे में होने वाले हादसों को राकने की कवायद शुरू की है। इसी क्रम में जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों में रिफलेक्टर लगाने के साथ ही चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ बचाव के लिए जागरूक किया। जिले में कानपुर-इटावा व बारा कालपी हाई- वे के अलावा घाटमपुर सिकंदरा मुगलरोड व बेला कानपुर मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। दुर्घटना बाहुल्य इस जिले में सड़क हादसों में औसत हर दिन एक मौत व दो लोग घायल होते हैं। सर्दी के साथ ही कोहरा बढ़ने पर सड़क दुर्घटनाओं में भारी इजाफा हो जाता है। रोडवेज बसों से लेकर निजी वाहनों में फॉग लाइट्स रेफलेक्टर नदारद होने, सड़कों के खतरनाक मोड़,आबादी वाले क्षेत्रों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.