संभल, जनवरी 1 -- यातायात पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर के थानों की पुलिस के साथ मिलकर जिले के मुख्य स्थानों, चौराहों व सडकों पर सर्दी के मौसम में कोहरे और धुंध के कारण होने वाले हादसों में कमी लाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली आदि वाहनों पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रिफ्लेक्टर लगाए। कोहरे-धुंध और अंधेरे के दौरान वाहन दूर से स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें और सड़क हादसे न हो पाएं। पुलिस ने लोगों से अपील की है, कि कोहरे के समय वाहन धीमी गति से चलाएं और फोग लाइट का सही उपयोग करें। कोहरे में हेडलाइट को लो बीम पर रखें और नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। पुलिस ने ओवर स्पीडिंग से बचने और गलत दिशा में वाहन न चलाने की अपील कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.