पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत। ओवरलोडिंग को चेक करते हुए परिवहन, पुलिस औ खनन विभाग ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। सितारगंज मार्ग पर उत्तराखंड की ओर से आने वाले तीन माल वाहनों को निरुद्ध किया गया। जांच में वाहन निर्धारित क्षमता से क्रमशः 10 टन, 18 टन एवं 22 टन अधिक भार वहन करते पाए गए। इन पर Rs.1.75 लाख का जुर्माना लिया गया। एसओ अमरिया और आरटीओ ने अन्य वाहन भी चेक किए। बीसलपुर में दो ओवरलोड वाहनों को निरुद्ध किया गया। एक वाहन के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। कुल पांच ओवरलोड वाहनों को सीज़ करते हुए लगभग Rs.2,47,000 प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया। यह भी पढ़ें- ओवर लोड में पंद्रह ट्रक सीज, 15 लाख का जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...