भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वाहनों के खराब होने और पशुओं को पार कराने की वजह से विक्रमशिला पुल पर जाम लग गया। नवगछिया विक्रमशिला पुल टीओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि गुरुवार को दो बस और टोटो सहित चार वाहनों के ब्रेकडाउन होने की वजह से परेशानी हुई और जाम लगा था। एक ट्रैक्टर में तेल खत्म होने की वजह से बीच पुल पर वह रुक गया और जाम लग गया। हालांकि उन वाहनों को पुल से थोड़ी ही देर में हटा दिए जाने की बात उन्होंने कही। शुक्रवार की सुबह काफी संख्या में पशुओं को पुल से पार कराए जाने की वजह से फिर जाम लगा और पुल के दोनों तरफ पहुंच पथ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीएम के कार्यक्रम को लेकर विक्रमशिला पुल पर शुक्रवार की सुबह से भारी वाहनों के परिचालन को रोका गया था। टीओपी प्रभारी ने बताया कि वाहनों को धीरे-धीरे निकाल दिया ग...