उरई, फरवरी 16 -- उरई। सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ सुरेश कुमार ने एसआर स्कूल कालपी रोड उरई में जाकर स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को छात्र-छात्राओं को लाते-ले जाते समय सावधानियाँ बरतने के साथ ही उनके घर से रिसीव करने व घर पर ही छोड़ने, क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को न बैठाए जाने व अपने लेन में वाहन चलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राँग साइड एवं तेज गति वाहन न चलाएं तथा प्रेशर हाॅर्न का प्रयोग न करें और सामने चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाये रखें जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही समस्त वाहन चालकों को पंजीयन, फिटनेस, बीमा, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस को साथ रखने की सलाह दी गयी। इसके अलावा राहवीर योजना, हिट एण्ड रन योजना, कैशलेश ट्रीटमेंट योजना के बारे में जानकारी दी गई साथ ही समस्त चालकों परिचालकों को समय-समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.