नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में वाहनों से बढ़ते वायु प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताते हुए तुरंत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वाहनों से बढ़ रहे पलूशन को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने वाले हैं? CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान सरकारों सहित संबंधित अधिकारियों से दो हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। राज्यों को पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक, पीयूसी जांच, चालान कार्रवाई, आपनी तालमेल और आगे समय-सीमा पर भी अपनी रिपोर्ट देनी होगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा कि वाहनों से होने वाले पलूशन में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा की सरकारों के साथ ही दि...