सिमडेगा, मई 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने जिले के सभी ऑटो, टुकटु़क चालको से वाहनों के कागजातो को दुरुस्त रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कागजात दुरुस्त नहीं होने पर वाहन चलाने में कई तरह की परेशानी हो सकती है। राजेश सिंह ने सभी वाहन चालको से वाहन चलाते समय शराब का सेवन नहीं करने की भी अपील की है। उन्होंने टैक्सी स्टैंड में भी शराब का सेवन नहीं करने की बात कही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...