दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में सोमवार को प्रमंडलीय सभागार में दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व संग्रहण, वाहन जांच अभियान तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध परिचालन तथा बिना कागजात के चलने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, जिससे राजस्व में वृद्धि हो सके तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि सभी विभाग खासकर कार्य ...