हापुड़, मार्च 15 -- ब्रजघाट, संवादाता। साप्ताहिक अवकाश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के पास मुरादबाद से हापुड़ की ओर वाहनों की अधिकता के कारण जाम की स्थिति बनी रही। अवकाश के दिन बड़ी संख्या में निजी वाहनों, बसों और मालवाहक गाड़ियों के एक साथ निकलने से हाईवे पर यातायात दबाव बढ़ गया। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जाम की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और टोल प्लाजा के कर्मचारी सक्रिय हो गए। उन्होंने यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती और लेन में खड़े वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया। इस दौरान काफी देर तक कई एंबुलेंस भी जाम में फंसने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश के कारण वाहनों की संख्या सामान्य...