औरैया, मई 11 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार शाम लगातार ट्रेनों के आवागमन के चलते रेलवे फाटक देर तक बंद रहने से भारी जाम लग गया। फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को करीब 20 मिनट तक परेशानी झेलनी पड़ी। हालात ऐसे हो गए कि कानपुर की ओर जा रही तेजस एक्सप्रेस को भी आउटर पर रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग का फाटक शाम करीब 6:48 बजे बंद किया गया था। लगातार ट्रेनों के गुजरने के कारण फाटक काफी देर तक नहीं खोला जा सका। इससे अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। यह भी पढ़ें- रेलवे फाटक पर लंबा जाम, लोग परेशान बाइक, कार, बस और ट्रकों की कतारें दूर तक दिखाई देने लगीं। करीब 20 मिनट बाद शाम 7:08 बजे फाटक खोला गया।...